ईआईसी से संबंधित आसूचना उपकरण (डब्ल्यूजीआईए) पर कार्य-समूह
सरकार ने भारत सरकार के राजस्व सचिव की अध्यक्षता में एक डब्ल्यूजीआईए का गठन किया है। आसूचना उपकरण पर कार्य-समूह (डब्ल्यूजीआईए) आर्थिक आसूचना परिषद (ईआईसी) के अग्रदूत के रूप में कार्य करता है।
डब्ल्यूजीआईए का भारत सरकार द्वारा प्रदत्त संगठनात्मक स्वरूप निम्नानुसार है:
राजस्व सचिव | अध्यक्ष |
अध्यक्ष, सीबीडीटी | सदस्य |
अध्यक्ष, सीबीआईसी | सदस्य |
महानिदेशक, सीईआईबी | सदस्य |
निदेशक, (प्रवर्तन) | सदस्य |
अपर सचिव (आर एंड ए डब्ल्यू) | सदस्य |
अपर सचिव (वित्तीय क्षेत्र) | सदस्य |
महानिदेशक, डीआरआई | सदस्य |
महानिदेशक, डीजीजीएसटीआई | सदस्य |
अपर महानिदेशक, सीईआईबी | सदस्य |
उप. महानिदेशक (प्रवर्तन), एनसीबी | सदस्य |
संयुक्त सचिव (आईएस), गृह मंत्रालय | सदस्य |
संयुक्त सचिव, कंपनी कार्य विभाग | सदस्य |
संयुक्त निदेशक, आईबी | सदस्य |
संयुक्त निदेशक, ईओडब्ल्यू-III, सीबीआई | सदस्य |
यदि आवश्यक होगा, तो कार्य समूह किसी भी सदस्य को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल कर सकता है।